भारतीय नौसेना अरब सागर में समुद्री लूटेरों से माल्टा के जहाज को रेस्क्यू करा रही है। 14 दिसंबर को नौसेना को अलर्ट मिला था। इसके बाद नौसेना ने अपना युद्धपोत अदान की खाड़ी में हाइजैक हुए जहाज MV रुएन की मदद के लिए भेज दिया। हाइजैक हुए जहाज पर 18 लोग मौजूद हैं।

नौसेना को UKMTO पोर्टल पर मैसेज मिला था कि 6 अनजान लोग उनकी शिप पर आ गए हैं।इसके बाद सर्विलांस के लिए नौसेना ने अपने विमान को अदान की खाड़ी में MV रुएन को लोकेट करने के काम पर लगा दिया।

विमान ने आज भी पूरे इलाके का हवाई सर्वे कर हालातों का जायजा लिया है। नौसेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक समुद्री लुटेरे हाइजैक किए जहाज को सोमालिया की तरफ ले जा रहे हैं। यूरोपियन युनियन और स्पेन ने भी जहाज को बचाने के लिए अपने नेवल फोर्स को काम पर लगाया है।

You missed